टैक्सटाइस मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि प्रोफेशनल लाइफ में महिलाओं और पुरुषों में एक बड़ा अंतर है। अंतर यह है कि प्रोफेशनल लाइफ में यदि पुरुष गलत निर्णय ले लेते हैं और असफल रहते हैं तो कोई कुछ कहने वाला नहीं होता। वहीं यदि महिलाएं कोई गलत निर्णय लेती हैं, तो पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दी जाती है। महिलाओं की गलती को बड़ा इश्यू बना दिया जाता है।
वे मंगलवार को होटल आईटीसी राजपूताना में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। होटल में वे फिक्की फ्लो जयपुर की ओर से वुमन एंड वैल्थ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने महिलाओं के वैल्थ मैनेजमेंट और उनकी प्रतिभाओं को सराहा और आगे बढ़ने की अपील की।
स्मृति ईरानी ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब घर की चारदीवारी से निकलकर बाहर आ गई हैं। जिस तरह घर के निर्णय से बेहद संजीदगी के साथ लेती है, उसी तरह प्रोफेशन में भी उनके निर्णयों में संजीदापन नजर आता है। यही कारण है कि वे सफल भी होती हैं। उनका फाइनेंशियल मैनेजमेंट बेहतर होता है।