बहुचर्चित सोनीपत बम ब्लास्ट केस में आतंकी करीम टुंडा को दोषी करार दे दिया गया है, वहीं मामले में सजा कल सुनाई जाएगी। टुंडा को लेकर राजस्थान में भी मामला विचाराधीन हैं और इसकी अगली सुनवाई अब पांच दिसंबर को होगी।
टिफिन बम से राजधानी एक्सप्रेस में बम धमकों के आरोपी आतंकी अब्दुल करीम टुण्डा की सुनवाई अजमेर की टाडा अदालत में भी चल रही है। पिछले दिनों सीबीआई के इंस्पेक्टर ने सुरक्षा कारणों के चलते टुण्डा को अदालत में पेश करने में असमर्थता जताई।
गौरतलब है कि टुंडा को सोनीपत में 28 दिसंबर 1996 को हुए दो बम ब्लास्ट कराए जाने का आरोप है। आज इसे दोषी करार दिए जाने के बाद टुंडा को जेल भेज दिया गया। आतंकी को दिल्ली पुलिस द्वारा अगस्त, 2013 में नेपाल की सीमा से गिरफ्तार किया गया था। मामले में 21 साल की लंबी लड़ाई के बाद फैसला आ रहा है।