हमले में बुरी तरह घायल हुआ ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
रक्षाबंधन से एक दिन पहले कल रात में दो पक्षों में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हो गई जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की चौकी पर भी पथराव हुआ। जानकारी के अनुसार अलवर जिले के खेड़ली रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे सुरक्षा बल चौकी पर देर रात करीब 10:30 बजे महिलाओं से छेड़खानी को लेकर आरोपी युवक के परिजनों और ग्रामीणों और पीड़ित महिलाओं के परिजनों में जमकर मारपीट हुई तथा जमकर पुलिस चौकी पर पथराव किया गया।
हमले के दौरान बीच बचाव करने आए एक ग्रामीण और एक रेलवे सुरक्षा बल का जवान रामेश्वर मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत ही रात को खेड़ली के रेफरल चिकित्सालय ले जाया गया,जहां एक ग्रामीण की हालत चिंताजनक होने के कारण भरतपुर रेफर किया गया,सूचना पर खेड़ली पुलिस थाना से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच।
रेलवे पुलिस चौकी स्टाफ ने बताया कि आगरा फोर्ट बांदीकुई पैसेंजर में कुछ महिलाएं अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी की भरतपुर रेलवे स्टेशन से ही खेड़ली रेल गांव का महेंद्र महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। जिससे विवाद बढ़ गया,और खेड़ली स्टेशन पर उतरते ही आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिस पर युवक के परिजनों ग्रामीण गुस्से में पुलिस चौकी पर आ गए,इतनी देर में जब राजीनामे का प्रयास चल रहा था कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ जिस पर एक पुलिसकर्मी रामेश्वर मीणा और एक ग्रामीण को गंभीर चोटें आई।