फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर: पुलिस चौकी के स्टाफ को करो लाइन हाजिर,नहीं तो बंद रहेंगे बाजार

Wed, 14 Jun 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान के नागौर जिले के एक कस्बे के बाजार तीन दिन से वहां स्थापित पुलिस चौकी के स्टाफ को हटाने की मांग को लेकर बंद है। व्यापारियों ने इस चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर करने तक कस्बे के बाजार बद रखने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन


मामाल लाडनूं तहसील निम्बी जोधा कस्बे का है। ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि यहां पुलिस चौकी का स्टाफ एक धर्म विशेष के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर कर रहा है। इस संबंध में बुधवार को एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा। 


मिली जानकारी के अनुसार,यहां विवाद पिछले दिनों समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा दूसरे समुदाय के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने से उपजा है। इसको लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे वहां ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें