फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 50 डिग्री को छूने को बेताब, गर्मी से हाल—बेहाल

Sat, 27 May 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मौसम ने अचानक ली करवट के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी ने लोगों के हलक सुखा रखे हैं। यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस को छूने को बेताब नजर आ रहा है। पूरे प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीजन का सबसे गर्म दिन शुक्रवार को रहा। राजस्थान में चूरू का अधिकतम तापमान सीजन के रिकार्ड स्तर पर 49 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब रहा। वहीं सूर्य की तपिश इतनी अधिक थी लोगों ने घरों से निकलने परहेज किया। लोग गर्मी से बचाव के कारण दोपहर को कम संख्या में बाहर निकल रहे हैं। रात को भी हवा के गर्म थपेड़े सहने पड़ रहे हैं। ऊंचा तापमान चर्चा का विषय बन गया है और सभी परेशान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार नौतपा ने अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान के अन्य कई जिलों में तापमान सीजन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को जैसलमेर और बाड़मेर का तापमान 47 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। वहीं दो दिन से चल रही गर्म हवा भी लोगों की परेशानी में इजाफा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें