बच्चों के लिए एक ऐसा अनूठा मंदिर बनने जा रहा है जहां वो आध्यात्म से जुड़ने के साथ अपने अधिकारों को जान सकेंगे। ये मंदिर राजस्थान के आदिवासी बाहुल इलाके बांसवाड़ा में बनने जा रहा है। इस मंदिर में खास बात ये होगी की यहां भगवान की मूर्तियां भी उनके बालपन की लगाई जाएगी जिनमें बाल हनुमान, लड्डू गोपाल, बाल गणेश,बाल कार्तिकेय शामिल हैं।
राज्य बाल विकास आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण कराने के पीछे बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और बाल अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरुक करना है। यहां प्रसाद के रुप में बाल पुस्तिका मिलेगी। जिनमें बाल अधिकार और उनके संरक्षण सबंधी कानूनों की जानकारी होगी। चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर की दीवारों पर बाल चालीसा लिखवाई जाएगी, जिसमें उनके अधिकारों के संबध में बातें लिखी होंगी।