उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में एक बार फिर से सर्दी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने से ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। आकाश में बादलों को देख किसान बेचैन हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है हरियाणा,पंजाब,दिल्ली एनसीआर के साथ साथ राजस्थान के उत्तरी भागों में आंधी और बारिश की संभावना है।
राज्य के करौली में सुबह हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें छा गई। वहीं राजधानी जयपुर में भी दोपहर एक बजे बाद हल्की काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। किसानों को आशंका है कि खड़ी फसलों को बारिश खराब न कर दे।