फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में आवासीय ट्रेनिंग कैम्प! अभी से छूटे गुरूजी के पसीने

Thu, 20 Apr 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के एक फरमान ने प्रदेश के शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। इस फरमान के कारण अब गर्मियों की छुट्टी का मजा गुरुजी नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टियों में आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेना होगा। ऐसे में भरी गर्मी में आवासीय प्रशिक्षण देने के खयाल से ही शिक्षक परेशान नजर आने लगे हैं। उन्होंने इन शिविरों का विरोध भी शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की बात कही गई है। ये शिविर गर्मी की छुट्टियों के दौरान होंगे।

इन आदेशों के बाद शिक्षक संघों का कहना है कि इतनी गर्मी में कैम्प लगाना गलत है। आवासीय प्रशिक्षण का प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग ग्रीष्मकालीन अवकाश में पूरे प्रदेश मे करीब डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों के ब्लॉक स्तर पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार चरणों मे आयोजित करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण शर्मा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आवासीय शिविर अव्यवहारिक हैं। विभाग के पास शिक्षकों के रात्रि विश्राम की पूर्ण व्यवस्था नहीं है तथा रात्रि में महिला शिक्षकों की सुरक्षा दृष्टिकोण से आवासीय शिविर का संघ विरोध करता है। विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया इस संबंध मे शिक्षा मंत्री एव शिक्षा सचिव को ज्ञापन दिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें