फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिटाई फिर धूप में किया खड़ा, गश खाकर गिरा स्टूडेंट

Fri, 15 Sep 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गश खाकर गिरा छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्लास में साथी से प्रश्न पूछने से नाराज एक टीचर ने पहले स्टूडेंट की पिटाई की और फिर उसे धूप में खड़ा कर दिया। स्टूडेंट गश खाकर गिर गया। परिजनों ने टीचर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


घटना अजमेर के नसीराबाद उपखण्ड की सेंट जोंस स्कूल की है। नसीराबाद के निकटवर्ती गांव देराठु निवासी सुरेन्द्र वैष्णव ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा आयुष वैष्णव नसीराबाद की सेंट जोंस स्कूल की कक्षा छठी में पढ़ता है। शुक्रवार को आयुष अपने सहपाठी से कुछ प्रश्न पूछ रहा था। यह बात स्कूल की कविता सैन को नागवार गुजरी। कविता ने ना केवल बच्चे की जमकर पिटाई की बल्कि उसे धूप में खड़ा कर दिया और लंच भी नहीं करने दिया। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इससे स्टूडेंट  गश खाकर गिर पड़ा। सुरेन्द्र ने बताया कि जैसे ही उसे इसकी जानकारी मिली वह स्कूल पहुंचा तो बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। उसने अस्पताल जाकर बच्चे की हालत जानी।

उन्होंने कहा कि उसके बच्चे को पिटाई के कारण कान से सुनाई नहीं दे रहा है। चिकित्सकों ने उसे अजमेर के लिए रैफर किया है। उसने मामले की शिकायत नसीराबाद सिटी थाना पुलिस को भी दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें