राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई में सोमवार को हिस्सा लेने पहुंचे तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया सीढ़ियों में गिर गए। इस हादसे में उन्हें पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
पूनिया के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सदन में जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे। उनका पैर धोती में उलझ गया। इससे संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। लोगों ने उन्हें उठाया और एसएमएस ले जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में फ्रैक्चर बताया है।