फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरण शिकार मामला: तब्बू को मिली राहत, पासपोर्ट नवीनीकरण के आदेश

Tue, 30 May 2017 10:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तब्बू।
विज्ञापन
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में मंगलवार को सह आरोपी अभिनेत्री तब्बू के पासपोर्ट नवीनीकरण को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट ने तब्बू को राहत देते हुए पासपोर्ट एक साल के लिए रिन्यू  करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि करीब 18 साल से चल रहे इस मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ सह अारोपियों में अभिनेत्री तब्बू भी शामिल हैं। इससे पूर्व हुई सुनवाई में सीजेएम ग्रामीण देव कुमार की अदालत में पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए लगाई गई अर्जी पर तब्बू के अधिवक्ता मनीष सिसोदिया ने बहस की। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला 30 मई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि कांकाणी गांव की सरहद पर एक व दो अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को शिकार की घटना घटित हुई थी। जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान रात को सलमान, सैफ, सोनाली, तब्बू व नीलम तथा जोधपुर के दुष्यन्त सिंह पर हिरण शिकार का आरोप हैं। आरोप है कि सलमान ने वहां दो काले हिरण का शिकार किया था। ग्रामीणों ने जिप्सी में इन कलाकारों को देखा था। लोगों को देख वे हिरण को छोड़कर भाग खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें