फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये संस्थान राजस्थान में टैक्सी ड्राइवर को देगी ऐसी सुविधाएं

Mon, 03 Apr 2017 04:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टैक्सी चालकों की सेमिनार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्वदेशी निवेश वाली एप आधारित स्वदेशी टैक्सी सेवा जयपुर में शुरू की जा रही है। इस सेवा से जुडने वाले टैक्सी चालक व कार मालिकों को निःशुल्क सामाजिक सुरक्षा दी जाएगी। 
विज्ञापन


मेरा देश मेरा हक संस्था के निदेशक गजेन्द्र राव ने बताया कि टैक्सी सेवा से संस्था को जो भी लाभ होगा, उसमें एक हिस्सा टैक्सी चालकों व कार मालिकों की सामाजिक सुरक्षा पर खर्च किया जाएगा। इन लोगों को जीवन बीमा सुरक्षा कवच, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा सुविधा, आवास व मैरिज गार्डन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। 

कुमार ने बताया कि फिलहाल यह सेवा जयपुर में शुरू की जा रही है, कुछ महीनों बाद इसका विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा। कोई भी टैक्सी चालक या कार मालिक इस सेवा से निःशुल्क जुड सकता है और आम लोग भी गुगल प्ले से स्वदेशी एप को डाउनलोड कर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। चालकों व कार मालिकों के परिवार के लिए 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा कराया जाएगा। इस संबंध में प्रताप नगर में एक सेमिनार भी आयोजित की गई। जिसमें टैक्सी चालकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें