फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर की खाल में निकला 'बछड़ा', देख कर एक्सपर्ट भी रह गए दंग

Wed, 06 Dec 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाघ की खाल जैसी दिखाई पड़ रही बछड़े की खाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक खाली प्लॉट में टाइगर की खाल मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस खाल को जब्त कर लिया। बाद में जब इसकी जांच की तो मामला कुछ और निकला। 
विज्ञापन


घटना जोधपुर की है। यहां पाल रोड स्थित देवनगर क्षेत्र से जुड़े अमृतनगर में एक खाली प्लॉट में टाइगर की खाल पड़ी होने की सूचना स्थानीय निवासियों ने टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता और कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के मंडोर ब्लॉक अध्यक्ष ओम सारण को दी। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे बनाई थी 'टाइगर' की खाल

डेमो इमेज
वन विभाग की टीम ने इस खाल को कब्जे में ले  लिया और इसे माचिया सफारी पार्क ले आए। वहां पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवणसिंह ने जांच की तो यह प्रथम दृष्टया बछड़े की खाल होने की बात सामने आई।

टाइगर की खाल के प्रॉडक्ट की बाजार में खासी मांग रहती है। बछड़े तथा अन्य जानवारों की खाल पर रंगकर उसे हूबहू टाइगर जैसी बना दिया जाता है और फिर इसे मनमानी कीमत पर बाजार में चोरी-छिपे बेचा जाता है। पकड़े जाने के डर से किसी ने इसे खाली प्लॉट में डाल दिया। आधिकारिक पुष्टि के लिए इसकी जांच भारतीय वन्यजीव संस्थान से करवाने पर विचार किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें