भरतपुर, धौलपुर और अलवर में 40 जानें लील चुके तेज अंधड़ को राजस्थान अभी उबर नहीं पाया था कि एक बार फिर मौसम विभाग ने ऐसे ही तबाही वाले तेज अंधड़ की चेतावनी दे दी है।
मौसम विभाग का कहना है कि 48 घंटों के भीतर राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी तेज आंधी आएंगी। इस दौरान प्रशासन ने जोधपुर, जैसलमेर, वाडमेर व आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।
राजस्थान में दो दिन पूर्व आए अंधड़ से तीन जिलों में 40 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इनमें से कई लोगों का इलाज अभी चल रहा है। अभी तक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई है। वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी ने फिर लोगों को सहमा दिया है।