फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन को लेकर फिर चर्चाओं में गूगल के सीईओ, अंजलि को मानते है लकी चार्म

Sun, 30 Apr 2017 10:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सुंदर पिचाई और अंजलि पिचाई।
विज्ञापन
इन दिनों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपने सैलरी पैकेज को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सुंदर पिचाई को पिछले वर्ष गूगल से मिले वेतन सहित अन्य मदों से करीब 1280 करोड़ रुपए की आय हुई है। जो कि वर्ष 2015 से दोगुनी बताई जा रही है। गौरतलब है कि सुंदर पिचाई का राजस्थान से भी नाता है। सुंदर की पत्नी अंजलि पिचाई राजस्थान के कोटा से तालुक्क रखती है। अंजलि के पिता ओलाराम हरियानी कोटा के गर्वमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन


अंजलि के अतिरिक्त उनका एक बेटा भी है। अंजलि पिचाई के पिता ओलाराम जब चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने सितंबर 2015 में 70 वर्ष की उम्र में पुन: शादी की थी। सुंदर पिचाई और अंजलि दोनों ही आईआईटी खड़गपुर में पढ़े है व क्लासमेट थे। कॉलेज के अंतिम वर्ष में सुंदर पिचाई ने अंजलि से अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद सुंदर आगे की पढ़ाई के लिए यूएसए चले गए। उन दिनों सुदंर की आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं थी इसलिए करीब छह माह तक दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई थी।

लेकिन जल्द ही अंजलि भी यूएसए चली गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। सुंदर ने वर्ष 2004 में गूगल कंपनी ज्वाइन की थी। गूगल क्रोम और गूगल ड्राइव जैसे कंपनी के प्रोडेक्ट सुंदर पिचाई की देन है। सुंदर अपनी पत्नी अंजलि को अपने लिए लकी चार्म मानते है। सुंदर और अंजलि के दो बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें