फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को विदाई में दुल्हन के बदले क्यों मिली जेल, जानें....

Sun, 30 Apr 2017 09:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के मौके पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते प्रदेश में 25 से अधिक बाल विवाह रुकवाए गए। लेकिन शनिवार को भी राजस्थान में कई स्थानों से बाल विवाह की खबरें आयी। शनिवार को ही अजमेर के जे पी नगर ईलाके में एक बाल विवाह सम्पन्न हुआ। लेकिन शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विदाई कराने को तैयार दूल्हे सहित वर—वधु पक्ष के दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहम मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। प्रारंभ में पुलिस ने धारा 151 के तहत इन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बीपीएल क्वार्टर निवासी मूलचंद की नाबालिग पुत्री का विवाह हो रहा। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर साक्ष्य मांगें तो परिजन उपर्युक्त साक्ष्य उपलब्ध  नहीं करा सके। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें