कोटा में कोचिंग छात्रों के सुसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए बनाई डिवाइस को राजस्थान में सभी हॉस्टल में अनिवार्य किया गया है।
बाल आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने कोटा दौरे के दौरान शुक्रवार को सर्किट हाउस में इसकी घोषणा की। सर्किट हाउस में हॉस्टल एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष मनीष जैन ने कोचिंग छात्रों के सुसाइड रोकने के लिए बनाई गई हैंगिग फ्री डिवाइस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह डिवाइस कैसे काम करेगा।
मनन ने बताया कि यह बहुत सकारात्मक पहल हैं। इसके तहत पंखों में एक खास तरह की डिवाइस लगाई जाएगी, जिसके बाद पंखे से लटकने पर ओटोमेटिक पंखा ही नीचे आ जाएगा और जो भी सुसाइड करने की कोशिश करेगा उसे बचा लिया जाएगा।
असल में कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड के 80 फीसदी मामले में पंखे से लटककर फंदा लगाने की बात सामने आती है। इन्हीं सुसाइड को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इस डिवाइस में पंखे और उस कड़े के बीच में एक डिवाइस लगेगी, जिस पर पंख लटका है। जैसे ही 20 किलो से ज्यादा वजन पंखे पर आएगा तो ओटोमेटिक पंखा नीचे आ जाएगा।