वसुंधरा राजे सरकार के विवादित बिल लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी कांग्रेस के साथ भाजपा के कई आला नेता भी 'दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश, 2017' के विरोध में आ गए है।
वहीं सोमवार को राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए इस बिल के अलावा अन्य बिलों पर आज चर्चा होगी। इस बिल पर कल या उसके अगले दिन चर्चा होने की संभावना है। इससे पूर्व आज सुबह हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद यह संकेत स्पष्ट हो गए है कि विधानसभा में आज भी बिल को लेकर हंगामा होगा।
विधायक दल की बैठक में विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। सचिन पायलट ने कहा कि इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक जोरदार तरीके से उठाए रखना है।