फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित बिल को लेकर फिर बरपेगा हंगामा! भाजपा नेता भी विरोध में

Tue, 24 Oct 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वसुंधरा राजे सरकार के विवादित बिल लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी कांग्रेस के साथ भाजपा के कई आला नेता भी 'दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश, 2017'  के विरोध में आ गए है।
विज्ञापन



वहीं सोमवार को राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए इस बिल के अलावा अन्य बिलों पर आज चर्चा होगी। इस बिल पर कल या उसके अगले दिन चर्चा होने की संभावना है। इससे पूर्व आज सुबह हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद यह संकेत स्पष्ट हो गए है कि विधानसभा  में आज भी बिल को लेकर हंगामा होगा।

विधायक दल की बैठक में विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। सचिन पायलट ने कहा कि इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक जोरदार तरीके से उठाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी से लेकर तिवाड़ी-राजवी तक ने की आवाज बुलंद

सुब्रह्मण्यम स्वामी
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार लोकसेवकों को बचाने के लिए एक ​बिल लेकर आई, जिसमें मीडिया की आजादी पर भी प्रतिबंध लगाने की बात सामने आई है।

इस विवादित बिल को लेकर राजस्थान की वसुंधरा सरकार चौतरफा आलोचना का सामना करना कर रही है। कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी राजस्थान सरकार की खिंचाई की है।

इससे पूर्व राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक घनश्याम तिवाड़ी व नरपत सिंह राजवी भी अपनी ही सरकार ​के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें