फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: अब इस केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Wed, 08 Nov 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
gajendra singh shekhawat, rajasthan
विज्ञापन
पद्मावती विवाद में अब एक और केंद्रीय राज्यमंत्री का बड़ा बयान आया है। इस मंत्री ने भी साफ कहा है कि पद्मावती के चरित्र चित्रण में तोड़-मरोड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज कोटा दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर अपना बयान दिया। शेखावत ने कहा कि रानी पद्मावती केवल इतिहास का प्रश्न नहीं है। उनके चरित्र चित्रण में तथ्यों की तोड़-मरोड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती। 

शेखावत ने कहा कि यदि इतिहास से कोई छेड़छाड़ की जाती है तो समाज उसका प्रतिकार करता ही है। उन्होंने कहा कि पद्मावती ने अपने सतीत्व की रक्षा के लिए जौहर स्नान किया था और यह उनकी तथा भारतीय नारी की अस्मिता से जुड़ा सवाल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पूर्व राजपरिवार की सदस्य और भाजपा की ये MLA भी दे चुकी हैं चेतावनी

दीया कुमारी
संजय लीला भंसाली की फिल्म ​पद्मावती पर चल रहे विवाद को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। राजपूत समाज से जुड़े मंत्री, विधायक और सांसदों पर इस फिल्म के प्रदर्शन को रुकवाने के लिए लगातार दबाव बना हुआ है। 

जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य और भाजपा विधायक दीया कुमारी ने भी इस फिल्म को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने सीधे-सीधे कहा है कि इस फिल्म के नाम पर राजस्थान के गौरवमयी इतिहास से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। 

उन्होंने ट्वीट किया है कि, 'I will not allow any distortion of the valiant history of Rajasthan & Sacrifice of its people in fighting barbarians by movie.'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें