फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ने का कारण मानकर मोबाइल-जींस पर रोक के फरमान पर महिला आयोग की लगाम

Mon, 03 Jul 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सुमन शर्मा।
विज्ञापन
अभी तक खाप पंचायतों के ही तुगलकी फरमान ही सुनने को मिलते हैं। इनकी देखा-देख और भी ग्रामीणों के रहनुमा बनने वाले प्रतिनिधि भी लड़कियों की स्वतंत्रता के खिलाफ फरमान जारी करने लगे हैं।
विज्ञापन


नया मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का है। यहां के बल्दिुयापुरा गांव के पंचों ने बिगड़ने का कारण मानते हुए बेटियों के मोबाइल रखने व जींस पहनने पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है। रोक के इस फरमान मामले में राज्य महिला आयोग ने संबंधित जिला कलक्टर को कार्रवाई करने निर्देश जारी किए हैं।

आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा के अनुसार यदि ऐसे फरमानों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो भविष्य में यह परंपरा बन जाएगी। उन्होंने कहा कि पंच पटेलों को यह अधिकार नहीं है कि वे लड़कियों के पहनावे को लेकर कोई फरमान जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस-प्रशासन ने रविवार को पंच पटेलों को तलब किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें