फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कैदी बैंड’ की टीम ने दी ख्वाजा के दर लगाई हाजिरी

Tue, 22 Aug 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ख्वाजा की बारगाह में अपनी आने वाली फिल्म के लिए दुआं मांगते 'कैदी बैंड' फिल्म के लीड किरदार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपनी नई फिल्म ‘कैदी बैंड’ से एंट्री पाने वाले कलाकारों की टीम मंगलवार को अजमेर के सुप्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे। टीम ने दरगाह में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।  
विज्ञापन


यशराज निर्देशित फिल्म कैदी बैंड आगामी 25 अगस्त को रीलिज होने जा रही है। इसकी टीम आज ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंची। फिल्म में मुख्य किरदार बाॅलीवुड के सुपरस्टार रहे राजकपूर के नवासे आदर जैन निभा रहे हैं जबकि हीरोइन आनिया सिंह है।

आदर जैन ने बताया कि यह उनकी पहली है। ऐसे में उन्हें काफी नर्वसनेस हो रही है। फिल्म की कामयाबी के लिए ख्वाजा साहब से मन्नत मांगी है। वहीं आनिया सिंह ने कहा कि  अजमेर के मेयो काॅलेज में ही उन्होंने एजुकेशन ली है। पहले भी कई बार ख्वाजा के दर आ चुकी है। आज अपनी पहली फिल्म की कामयाबी के लिए दुआ मांगने आई है। फिल्म की टीम को खादिम मुन्नवर चिश्ती ने दरगाह जियारत करवाकर उनकी दस्तारबंदी की और तबर्रूक भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें