स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव सरकारें अपनी विचारधारा के अनुरूप करती रहीं है। लेकिन पिछले दो-तीन वर्ष के दौरान इस देश के विभिन्न राज्य और मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से पाठ्यक्रमों में भारतीय स्वर्णकालीन इतिहास को प्रमुखता से रखने की बात पर जोर दिया जाता रहा है।
इसी क्रम में एक बदलाव राजस्थान में भी किया गया है। यहां के दसवीं कक्षा के नए पाठ्यक्रम की किताब में कुछ परिवर्तन किया गया है। जिसमें प्रमुख है महाराणा प्रताप से सबंधित जानकारी है। हालांकि अभी इतिहासकार और राजनेता अपने ज्ञान के हिसाब से यह दावा करते रहें हैं कि महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी का युद्ध जीता था।