फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो शोभारानी के लिए इसलिए मुश्किल है जीत की राह...

Thu, 16 Mar 2017 10:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शोभारानी कुशवाह
विज्ञापन
धौलपुर विधानसभा का उपचुनाव जहां सतारुढ़ भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया हैं। वहीं कांग्रेस के लिए साख बचाने का चुनाव होगा। हालांकि धौलपुर सीट से कांग्रेस और  भाजपा दोनों के ही उम्मीदवार पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। यहां से बसपा के बीएल कुशवाह ने जीत दर्ज की थी। लेकिन उनकी सदस्यता समाप्त होने के चलते भाजपा ने उनकी पत्नी शोभारानी को उम्मीदवार बना दिया है। शोभारानी को जिताने के लिए भाजपा पूरा प्रयास कर रहीं है।
विज्ञापन


हालांकि शोभारानी के लिए चुनावी राह इतनी आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि जहां कांग्रेस अपने पुराने दिग्ग्ज और क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे बनवारी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाने जा रहीं है। वहीं दूसरी ओर बसपा भी चुनावी मैदान में उतरने का ईशारा दे चुकी है। हालांकि बसपा नेताओं के अनुसार अंतिम फैसला मायावती को करना है। उधर राजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरोड़ी लाल मीणा भी चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहें है।

लेकिन फिलहाल उम्मीदवारी की घोषणा से लेकर जनसभा तक करने में भाजपा अन्य पार्टियों से काफी आगे दिख रहीं है। लेकिन धौलपुर में विधानसभा सीट भाजपा के लिए हमेशा ही परेशानी का कारण रही हैं। यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी एक बार चुनाव हार चुकी है। उन्हें कांग्रेस के दिग्गज व पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें