फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ—तस्कर मौत मामला: जयपुर से खरीदा गया था गौवंश, पशु हटवाड़े पर सवाल

Sun, 09 Apr 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रसीद
विज्ञापन
अलवर के बहरोड़ में कथित गौ—तस्कर की मौत के मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं गौवंश जयपुर से खरीदा गया था और खरीद की यह रसीद सामने आ गई। जिस पशु हटवाड़े से गौवंश खरीद की बात हो रही है वह जयपुर नगर निगम संचालित करता है। लेकिन अब पशु हटवाड़े पर ही सवाल उठने लगे है। क्योंकि यहां जो पशु खरीदे जाते है उनका उपयोग कृषि कार्यों में होता है या और किसी में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं होता है। पशु हटवाड़े पर स्वयं जयपुर नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी ने सवाल उठाए है।  
विज्ञापन


नगर निगम की रसीद के अनुसार पहलू खान व अजमत ने जयपुर के रामगढ़ हटवाड़े से तीन गाय व तीन बछड़े खरीदे थे। यह खरीद एक अप्रेल 2017 को की गई थी। खरीद के ऐवज में इन लोगों ने निगम का 700 रुपए का रवन्ना चालान भी कटवाया था। ये लोग इस गौवंश को हरियाणा के नूहं तहसील स्थित अपने गांव जयसिंहपुर ले जा रहे थे।

अभी तक चार आरोपी गिरफ्तार

कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत के मामले में शनिवार को एक ओर गिरफ्तारी हुई है। अभी तक इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। जिसमें बहरोड़ सरकारी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष विपिन यादव भी सम्मलित है। गौरतलब है कि मामला एक अप्रेल का है। जब रात्रि करीब आठ बजे बहरोड़ में बड़ी संख्या में जुटे गौ—रक्षकों ने कथित गौ—तस्करों के साथ मारपीट की थी।  जिसमें घायल पहलू खान ने सोमवार रात्रि को बहरोड़ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


रसीद को लेकर दावा

कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत के बाद उसके परिजनों ने जयपुर के पशु हटवाड़े से वैध रुप से गौवंश खरीद का दावा किया था। वह अब सही साबित हो गया है। गौरतलब है कि कथित गौ—तस्कर पहलू खान के परिजनों ने कहा था कि उनके पास गौवंश खरीद की रसीद है। जिसे गौ—रक्षकों ने मारपीट के दौरान फाड़ने का भी प्रयास किया था। 

 
महापौर ने कहा नहीं है आवश्यकता

जयपुर नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी का कहना है कि नगर—निगम को इस पशु हटवाड़े का कोई आवश्यकता नहीं है। उनके अनुसार यहां जो पशुओं की खरीद—फरोख्त होती है वह कहां से आता है और किस उपयोग के लिए ले जाया जाता है उसके बारे में कोई जांच नहीं होती है। लाहोटी ने कहा कि हटवाड़े में एक वर्ग विशेष के लोग जानवरों की खरीद ज्यादा करते है। 

मुख्यमंत्री से मांग

पीयूसीएल संस्थान जयपुर की ओर से राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को  ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। पीयूसीएल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरी घटना की जानकारी भी उपलब्ध कराई है। 

संसद में भी गूंजा मामला

कथित गौ—तस्कर की मौत का मामला देश की संसद में भी गूंजा है। केन्द्रीय गृहमंत्री लोकसभा में यह कह चुके है कि इस मामले में न्याय संगत कार्रवाई होगी। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि धर्म के नाम पर गौ—रक्षक गुंडागर्दी कर रहे है। वहीं अलवर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच लोग अभी तक फरार है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें