राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों का समय सोमवार से बदलने जा रहा है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार 10 अप्रैल से 2 जुलाई तक हाईकोर्ट का समय सुबह 11 बजे से 1 बजे तक का रहेगा।
वहीं सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक लंच का समय होगा। हाईकोर्ट कार्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा जबकि प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों का समय सुबह 8:00 बजे से आरंभ होकर दोपहर 12:30 तक रहेगा