फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायन स्कूल मामले के बाद अब केन्द्रीय विद्यालय में मासूम से गैंगरेप

Sat, 16 Sep 2017 07:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गुरुग्राम के रायन स्कूल में मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास और हत्या के मामले के बाद एक और स्कूल में ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अबकी बार ये स्कूल केन्द्रीय विद्यालय है जहां छह साल की मासूम से गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर स्थित जालीपा केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली छह साल की मासूम के पिता ने आज महिला थाने में दो स्वीपरों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद प्रशासन ने बीती रात स्कूल में अधिकारियों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।

एसपी बाड़मेर गगनदीप सिंगला ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय जालीपा कैंट में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम को बृहस्पतिवार शाम पेट दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां बच्ची के निजी अंगों में दर्द होने पर डॉक्टरों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए परिजन को बच्ची के साथ गलत हरकत होने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन

संदिग्धों में है एक टीचर भी

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक भी स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्ची के साथ स्कूल में ही यौन उत्पीड़न होने के मामले में स्कूल प्राचार्य और अन्य स्टाफ से पूछताछ शुरू की।

एसपी गगनदीप ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा भी है, जिसमें एक टीचर भी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को बताए घटनाक्रम में बालिका ने बताया कि विद्यालय का परिचित स्टाफ बहला-फुसलाकर उसे रूम में ले गया। जहां स्कूल की टेबल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पिता ने कहा - देश की रक्षा के साथ बेटी की भी रक्षा करूंगा

demo pic
मासूम के पिता ने कहा कि वह तीन दशकों से अर्ध सैनिक बल के साथ देश की रक्षा में जुटा हैं। अब मेरी बेटी के साथ घिनौनी हरकत हुई है। देश की रक्षा के साथ बेटी की रक्षा भी करूंगा।

वहीं, मामले में सवाल भी उठ रहे हैं कि जब पुलिस को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार शाम छह बजे मिली तो मेडिकल कराने में देरी क्यों की? दो महिला चिकित्सकों ने भी साफ कहा कि दुष्कर्म हुआ हैं फिर भी पुलिस टालमटोल करती रही। घटना के बाद परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को अतिसंवेदनशील मानकर कार्रवाई करे, क्योंकि ये हजारों बच्चों के भविष्य से जुड़ा मामला है।

उधर, बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने प्रेस कॉफ्रेंस में सरकार पर बिगड़ी कानून व्यवस्था का आरोप लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें