फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में फंसे 31 लोगों को सेना ने बचाया, अभी भी हालात नियंत्रण में नहीं

Tue, 25 Jul 2017 11:07 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र
विज्ञापन
भारी बारिश चलते देश कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। गुजरात व उससे लगते राजस्थान के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जान माल का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



राजस्थान पाली, जालौर, सिरोही व उदयपुर में आसमान से आफत बरस रही है। इन जिलों में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। जानकारी के अनुसार राहत व बचाव कार्य के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया है।


विशेष साजो-समान से लैस ये जवान अलग-अलग स्थानों पर राहत कार्यों में लग हुए हैं। सेना के जवानों ने पाली जिले के पावटा गांव में बाढ़ में फंसे 31 लोगों को सकुशल बचाया है। वहीं राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में विशेष सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन


यहां स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है प्रभावित जिलों के सैंकड़ों गांवों में पानी भरा हुआ। यहां से लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। वहीं भारी बारिश के चलते इन क्षेत्रों में पांच से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें