फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकसिटी में टूटा सिंगापुर का 'दिल जोड़ने' का रिकॉर्ड, दिया समाज को ये खास मैसेज

Fri, 02 Feb 2018 07:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में बना रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंगापुर के नाम गिनीज बुक में दर्ज एक रिकॉर्ड जयपुर में टूटा। यह रिकॉर्ड है कागज के दिल बनाने का। कागज के ये दिल समाज को एक विशेष संदेश देने के लिए बनाए गए। 
विज्ञापन


सेव गर्ल चाइल्ड और एज्युकेशन का संदेश देने के लिए पिंकसिटी जयपुर में जनपथ स्थित यूथ हॉस्टल में ये आयोजन पुष्प संस्थान की ओर से आयोजित हुआ। इस दौरान कागज से बने 12,051 दिलों को एक सूत्र में पिरोया गया। गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इससे पहले कागज के 8525 दिल एक सूत्र में पिरोने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
विज्ञापन

जोड़े 12051 दिल तब जाकर बना रिकॉर्ड

कागज के दिल जोड़ते युवा - फोटो : अमर उजाला
लोंगेस्ट चेन ऑफ पेपर हार्टस श्रेणी में सिंगापुर के सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाईजेशन की ओर से मई 2017 में 8525 कागज के दिल, 951.18 मीटर में प्रदर्शित किए गए थे। इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 26 मई 2017 प्रकाशित किया गया था, वहीं जयपुर में अब सिंगापुर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 12051 कागज के दिल, 1084.5 मीटर में शृंखलाबद्ध पिरोकर गाइडलाइन के अनुसार प्रदर्शित किए गए।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की गाइडलाइन के अनुसार इस रिकॉर्ड में गोविंद पारीक, डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और रणबीर सिंह परिहार, आरएएस गिनीज विटनेस के तौर पर शामिल हुए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार जैन बतौर गिनीज सर्वेयर शामिल हुए। इन तीनों की टीम ने अधिकृत रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड को सत्यापित व स्थापित करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें