फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बकरा बेचकर लौट रहे व्यापारियों से लूटे 85 लाख

Tue, 23 May 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीकर की बकरा मंडी में एकत्रित हुए व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीकर जिले में बकरा व्यापारियों से कोटपुतली में बड़ी लूट का मामला सामने आया है। दिल्ली से बकरे बेचकर सीकर लौट रहे व्यापारियों से कोटपुतली में कुछ लुटेरों ने 85 लाख रुपए की लूट की है।
विज्ञापन


इस मामले की खबर फैलते ही सीकर के अन्य बकरा व्यापारियों ने इसके विरोध में बकरा मंडी को बंद कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। जानकारी के अनुसार व्यापारी शनिवार रात को सीकर से दिल्ली बकरा बेचने गए थे। बताते हैं वह सोमवार को बकरा बेचकर ट्रक से वापस सीकर आ रहे थे। इस दौरान कोटपूतली के पास कुछ लोगों ने उनका ट्रक रुकवा लिया और उनके पास रखे 85 लाख रुपए लूट लिए। व्यापारियों ने जब लूट की जानकारी शहर के अन्य व्यापारियों को दी, तो उन्होंने शहर की बकरा मंडी को बंद कर दिया साथ ही मंडी में प्रदर्शन करने लगे।

व्यापारियों के साथ हुई इतनी बड़ी लूट की जानकारी होते ही पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक व सभापति जीवण खां भी प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों के पास पहुंचे और इस घटना की पूरी जानकारी से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें