विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की ओर से कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की गई।
भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर की वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि अस्पताल का मकसद तंबाकू से होने वाले कैंसर में हो रही बढ़ोतरी को कम करना है। इसके तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से शुरू हुई। इसमें जेएलएन मार्ग में अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर सिगनेचर वॉल बनाई गई, इस पर 31 मई तक जयपुर निवासी तंबाकू छोड़ने और कैंसर को हराने का संदेश प्रदान कर सकते हैं।