फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी को डेब्यू पर मिला मम्मी का साथ, श्रीदेवी रखेंगी पूरी नजर!

Fri, 01 Dec 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शूटिंग से सेट पर पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर व अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग उदयपुर जिले के प्रसिद्ध मेनार गांव में आज शुरू हुई। अपने शौर्य और पक्षी विहार के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में फिल्म की शूटिंग के लिए बेटी के साथ श्रीदेवी भी पहुंची।
विज्ञापन


भरमेला तालाब की पाल पर स्थित महादेव प्रतिमा के समक्ष मंदिर व पूजा सामग्री की दुकानों के रूप में सेट सजाया गया। शुक्रवार को गांव में कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया।
उल्लेखनीय है कि धड़क मूवी 2016 की सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रिमेक है। अब धड़क को राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया जाएगा। फिल्म का निर्माण करण जौहर का धर्मा प्रोडक्टशन व जी स्टूडियो के साझे में किया जा रहा है। शशांक खेतान इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है।
विज्ञापन


आगामी दिनों में उदयपुर व इसके आसपास फिल्म की शूटिंग जारी रहेगी। फिल्म में आशुतोष राणा, आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना, अरबाज शेख आदि सहायक भूमिका में हैं।  फिल्म की रिलीज डेट 6 जुलाई 2016 प्रस्तावित है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें