सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष रही प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि सेलेब्रिटी के बच्चों को बार-बार मौका कोई नहीं देता। एक बार मौका मिलने के बाद दूसरी बार बच्चों को खुद अपने को साबित करना पडता है, वरना कोई काम नहीं देता।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी बेटी सोहा अली खान की किताब 'पेरिल्स ऑफ सेलेब्रिटी' पर आधारित एक सत्र में अपनी बेटी सोहा अली खान और संजोय के.रॉय क साथ बातचीत करते हुए शर्मिला ने कहा कि हम लोग फिल्मी दुनिया से भले ही है, लेकिन हमेशा फिल्मी दुनिया में नहीं रहते। हमारे अपने परिवार और अपनी दुनिया भी है। घर पर हम कभी भी आपस में फिल्मों के बारे में बात नहीं करते।