फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन पहले गायब हुई बच्ची से ज्यादती, जंगल में बदहवास मिली

Sun, 09 Jul 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
girl
विज्ञापन
कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके से लापता हुई 7 साल की मासूम 6 दिन बाद आज पास के जंगल में झाड़ियों में पड़ी मिली। बच्ची बदहवास और डरी सहमी हालत में मिली है, जिसके शरीर पर चोट के भी निशान है। पुलिस ने फिलहाल बालिका को जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार जारी है। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बच्ची बेहद डरी सहमी होने के कारण कुछ बता नहीं पा रही है। बच्ची के पिता ने 3 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि उसकी बेटी घर के बाहर खेलते वक्त गायब हो गई, उसे खूब तलाशा गया लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस ने भी इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका था।

रेलवे कॉलोनी के पास ही प्रताप कॉलोनी के रहने वाला शख्स जब जंगल में बकरियां चराने पहुंचा तो बच्ची उसे झाड़ियों में पड़ी मिली। वह शख्स बच्ची को पहचान भी गया। इसके बाद परिजनों और पुलिस को इत्तला दी। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक है। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें