फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला-फुसलाकर नाबालिग का अपहरण करने वाले को मिली ये सजा

Wed, 07 Feb 2018 09:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर की पोक्सो मामलों की विशेष अदालत ने सोलह साल की किशोरी के अपहरण के मामले में अभियुक्त हंसराज गुर्जर को पांच साल की कठोर सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अदालत ने माना है कि नाबालिग की सहमति का कानूनन कोई महत्व नहीं है। ऐसे में अभियुक्त का अपराध कम नहीं हो जाता है। मामले के अनुसार किशोरी के पिता जयपालसिंह ने 12 अप्रैल 2015 को पनियाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि अभियुक्त उसकी नाबालिग पुत्री को गत 9 अप्रैल को बहला—फुसलाकर ले गया। इस दौरान किशोरी अपने साथ नकदी और कीमती सामान भी ले गई। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक माह बाद दिल्ली से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सुनवाई के दौरान अभियुक्त की ओर से कहा गया कि वह और किशोरी आपसी सहमति से घर से भागे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें