फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक सरगर्मियों से दूर फिर भी 'one lakh' क्लब में शामिल हुआ कांग्रेस का ये दिग्गज नेता

Sat, 28 Oct 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डॉ.सीपी जोशी का ट्विटर हैंडल - फोटो : Twitter
विज्ञापन
अपने आप को राजनीतिक सरगर्मियों से दूर रखने के बावजूद भी कांग्रेस के एक दिग्गज नेता को ट्विटर पर लोग काफी फॉलो कर रहे हैं। लिहाजा वो ट्विटर के 'one lakh' क्लब में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन



हम बात कर रहे हैं आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी और राजस्थान के दिग्गज कांग्रेसी नेता डॉ.सीपी जोशी की जिनके ट्विटर पर अब एक लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। हालांकि सीपी जोशी को सोशल मीडिया पर लोकप्रियता काफी देरी से हासिल हुई है।

वहीं सीपी फिलहाल राजनीतिक सरगर्मियों से भी काफी दूर हैं। ऐसे में उनके ट्विटर जैसी प्रभावशाली सोशल नेटवर्किंग साइट पर फॉलोअर्स बढ़ना कहीं न कहीं उन्हें भी राहत की सांस जरूर देता है। सीपी अभी हाल ही में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के दोबारा अध्यक्ष बने हैं और बीसीसीआई और आरसीए के बीच काफी समय से चले आ रहे विवाद को निपटाना भी सीपी की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन


इसलिए माना जा रहा है की सीपी कांग्रेस के लगभग सभी आयोजनों से नदारद रहते हैं।
विज्ञापन

गहलोत-पायलट को आंकड़ों में सीपी की कड़ी चुनौती

डेमो इमेज
यदि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं की ट्विटर पर फॉलोअरशिप की बात की जाए तो सीपी के समकक्ष नेताओं में से एक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही उनसे थोड़ा आगे चल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय हैं और उनके अभी तक 1,67,000 फॉलोअर्स हो चुके हैं।

गुजरात में चुनाव प्रभारी की अहम भूमिका निभा रहे आशोक गहलोत को ट्विटर पर करीब 1,63,000 लोग फॉलो करते हैं जबकि सीपी को 1,01,000 लोग फॉलो कर रहे हैं। खैर राजनीतिक हलचलों से दूर डॉ.सीपी जोशी भले ही जनता की नजरों से दूर हो मगर सोशल साइट्स पर उन्हें एकदम से जनसमर्थन मिलना भी हैरानी की बात है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें