फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP का ये वरिष्ठ नेता 12 नवंबर को 'रामलीला मैदान' से करेगा बड़ा ऐलान

Mon, 30 Oct 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीकर में दीनदयालवाहिनी का महासम्मेलन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपनी ही पार्टी और मुख्यमंत्री पर तीखे प्रहार करके सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता 12 नवंबर को बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक घनश्याम तिवाड़ी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे है। आज सीकर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी अगली रणनीति को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सीकर के रामलीला मैदान से वे 12 नवम्बर से एक नई राजनीतिक शक्ति का आगाज करेंगे। उन्होने इशारों में साफ कर दिया कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वे 12 नवम्बर को विभिन्न विरोधी दलों के साथ मिल कर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

राजे के सीएम रहते प्रदेश से खत्म नहीं होगा भ्रष्टाचार

पत्रकार वार्ता के दौरान घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आज भी राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर भी तीखा हमला करते हुए कहा की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसकी वजह से राजस्थान की जनता दुखी है । तिवाड़ी ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री पद से वसुंधरा राजे को नहीं हटाया जाता तब तक प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भ्रष्टाचार हटाने की बात यहां पूरी नहीं हो सकती। 

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि लोक संग्रह अभियान के तहत वे प्रदेशभर में भ्रमण कर रहे है और उनका क्रांति रथ 12 नवंबर को सीकर पहुंचेगा। इस दौरान रामलीला मैदान में सीकर और झुंझुनूं जिलों के पदाधिकारियों का आयोजित किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें