फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैक्स रैकेट पकड़ा, 5 युवतियों सहित एक दर्जन गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2017 07:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
विज्ञापन
अजमेर जिले के ब्यावर क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड किया गया है। दो अलग-अलग जगह चल रहे वेश्यावृत्ति के अड्डों पर दबिश देकर पांच युवतियों और 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों स्थानों पर पति अपनी पत्नी व अन्य के जरिए ये काम करवा रहे थे।
विज्ञापन

 
प्रोबेशनर आरपीएस गीता चौधरी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि लम्बे समय से ब्यावर सिटी और सदर थाना क्षेत्र में वेश्यावृत्ति का घिनौना काम चल रहा है। इस पर उन्होंने बोगस ग्राहक के जरिए ब्यावर शहर में हरजी भाई की बगीची पर दबिश दी। यहां लक्ष्मण सिंह अपनी पत्नी माया, शिवानी सिंधी और ममता भाट से वेश्यावृत्ति करवा रहा था। मौके से ग्राहक चन्द्रप्रकाश उर्फ चिंकी और अभिषेक दीक्षित को गिरफ्तार किया गया।

उधर, ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के गांव नून्द्री महेन्द्रतान में प्रेम काठात अपनी पत्नी बबली और सपना नाम की लड़की के जरिए गिरोह चला रहा है। इस पर काठात के घर पर दबिश देकर सपना और बबली के साथ ग्राहक उपेन्द्र सिंह, राकेश, महेन्द्र व भंवर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरगना प्रेम काठात फरार हो गया। सभी के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करके जांच की जा रही है। मोबाइल भी जब्त किए गए हैं और उसकी काॅल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें