संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में 21 मई से शुरु होने वाली एशियाई संसदीय सभा में भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान के झुंझुनू से सांसद संतोष अहलाावत करेगी। एशियाई संसदीय सभा 24 मई तक आयोजित होगी।
अहलावत इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिल्ली से रवाना होगी। गौरतलब है कि पिछले 10 महीनो में यह तीसरा मौका है जब सांसद संतोष अहलावत भारत का प्रतिनिधत्व कर रही है। इससे पूर्व में अहलावत ने जयपुर में सम्पन ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद कोरिया में आयोजित कार्यक्रम में भी ववे भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।