फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान मामला: 18 साल पुराने हिरण शिकार मामले में अंतिम बहस शुरू

Wed, 13 Sep 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
salman khan
विज्ञापन
बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान सहित अन्य फिल्मी सितारों पर लगे आरोपों को लेकर आखिरकार 18 साल बाद अदालत में अंतिम बहस शुरू हो गई। समयाभाव के कारण बहस अधूरी रही, जिसे कोर्ट ने बृहस्पतिवार को भी जारी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



जोधपुर के सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में बुधवार को अभियोजन पक्ष के वकील ने बहस शुरू की। करीब ढाई घंटे तक चली बहस में अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत को घटना स्थल की जांच और एफएसएल रिपोर्ट के बारे में बताया।

अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत से कहा कि अभिनेता सलमान खान सहित फिल्मी सितारों के खिलाफ जांच से मामला पूरी तरह साबित हो चुका है। अभियोजन पक्ष के वकील ने इस दलील के तहत दस्तावेज और जांच का हवाला भी दिया गया। इस मामले में कल भी अभियोजन पक्ष की ओर से बहस जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला, जानिए

salman khan
वर्ष 1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान, सैफअली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय निवासी दुष्यन्त सिंह पर शिकार के आरोप लगे।

इसमें बताया गया कि 1 और 2 अक्टूबर 1998 की मध्य रात्रि को लूणी के कांकाणी गांव की सरहद पर हिरणों का शिकार किया गया। मामले में लूणी थाने में मुकदमा दर्ज कर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट में ट्रायल जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें