फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के खिलाफ टिप्पणी, नगर निगम की बैठक भिड़ गए कांग्रेस-भाजपा पार्षद

Fri, 22 Sep 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम की बैठक में हंगामा
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में भाजपा के एक सांसद को लेकर एक पार्षद ने टिप्पणी की। इस पर विवाद बढ़ गया और फिर कांग्रेस-भाजपा पार्षद आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। 
विज्ञापन


जयपुर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आज कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच विवाद का अखाड़ा बन गई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों पक्षों के पार्षद एक-दूसरे से भिड़ गए और पुलिस को बुलाकर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। 
विज्ञापन


विवाद जयपुर सांसद रामचरण बोहरा के खिलाफ मानसरोवर में जमीन पर कब्जा करने के आरोप के बाद शुरू हुआ। कांग्रेस के इस आरोप का भाजपा पार्षदों ने विरोध किया और फिर वेल में आकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मेयर अशोक लाहोटी ने बैठक स्थगित कर दी। बाद में पुलिस ने पार्षदों को सभागार से बाहर निकाला।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें