राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जयघोष कल जयपुर में गूंजेगा। आरएसएस के स्वयंसेवक जयघोष करते हुए जिन रास्तों से गुजरेंगे वहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
आरएसएस की ओर से आयोजित 'स्वर गोविंदम 2017' की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन गोविंद की नगरी जयपुर में आयोजित होगा। इस दौरान इन पर पुष्प वर्षा होगी। शहर में जगह—जगह सुंदर रंगोली सजाई गई है।
इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह वैशाली नगर में होगा, जहां सर संघचालक डॉ. मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे। जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में तीन दिवसीय घोष शिविर भी चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मुख्य कार्यक्रम के लिए संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जयपुर पहुंच चुके हैं। वे 5 नवम्बर को चित्रकूट स्टेडियम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों से चल ही है। वैशाली नगर में घोष वादकों का पथ संचलन होगा, जो छह किलोमीटर लंबा होगा। इसके लिए खास रंगोली तैयार की गई है।