आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत बुधवार देर शाम नियमित प्रवास पर जयपुर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार भागवत का छह दिन तक जयपुर प्रवास का कार्यक्रम है, जिसमें वे राजस्थान में चल रहे संघ कार्यों का फीडबैक लेंगे। इसकी शुरुआत आज से होने जा रही है। वे जयपुर के भारती भवन में राजस्थान क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। यह बैठक तीन सत्र में आयोजित की जाएगी।
जयपुर प्रांत के संघचालक डॉ रमेश अग्रवाल के अनुसार आरएसएस प्रमुख 15 सितंबर को तीन प्रांतों के प्रचारकों की बैठक भी लेंगे, जबकि 17 सितंबर तक केशव विद्यापीठ जामडोली में खण्ड कार्यवाह अभ्यास वर्ग भी होगा।
आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का 16 सितंबर को जयपुर में संतों से मिलने का भी कार्यक्रम है। जबकि 18 सितंबर को डॉ भागवत मुख्य शिक्षक कार्यवाहों के साथ बैठक भी करेंगे।