राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2013 की का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया। उक्त परिणाम राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा नियम, 1963 के तहत घोषित किया गया।
आयोग के सहायक सचिव एन.के. सारस्वत ने बताया कि घोषित परिणाम के क्रम में संबंधित सेवा नियमों के तहत विज्ञापित पदों की 50 प्रतिशत आरक्षित सूची जारी की जा रही है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। साथ ही एस.बी.सी. आरक्षण के संबंध मे माननीय उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण एस.बी.सी. वर्ग के विज्ञापित पदों को छोड़कर आरक्षित सूची जारी की गई है।
परीक्षा परिणाम रोल नम्बर के क्रमानुसार वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। प्रत्येक रोल नम्बर के सम्मुख कोष्ठक में अभ्यर्थी का योग्यताक्रम दर्शाया गया है। आरक्षित सूची में अस्थायी रूप से सफल अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा का विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर समस्त शैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां 26 मई तक आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में जमा करवा दें।