आरोपियों के पास मिला सॉल्वड पेपर
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान पेपर लीक का हब-उपेन यादव
एक बार फिर पेपर लीक होने पर बेरोजगार एकीकृत संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने इस घटना पर सवाल उठाए। उपेन यादव ने कहा कि राजस्थान पेपर लीक का हब बनता जा रहा है। राजस्थान में पेपर लीक माफिया किस तरह से एक्टिव है, उसकी ये एक और बानगी दिखाई दी।
ये सरकार पर कलंक-गुलाबचंद कटारिया
वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि आज फिर पेपर आउट हो गया। हालांकि, परीक्षा रद्द कर दी गई लेकिन यह हल नहीं है। ये सरकार और शिक्षा से जुड़े लोगों पर कलंक है। कैसे पेपर उन गैंग के हाथ लग रहा है। यह राजस्थान में 9वीं बार हुआ है। सरकार परीक्षार्थियों की पीड़ा समझे और सख्त कारवाई करे।
सीएम गहलोत ने कहा-युवा के साथ सरकार नहीं होने देगी अन्याय
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि आज 24 दिसंबर को 9 से 11 बजे शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को ऐतिहातन निरस्त किया गया है। जिससे किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय ना हो। बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि मैं परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी महसूस कर सकता हूं परन्तु अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने के मंसूबे पाल कर आए लोगों का चयन नहीं होने दिया जाएगा। राजस्थान में सिर्फ मेहनती युवाओं को ही उनका हक मिलेगा। मेरी अपील है कि किसी के बहकावे में आने की बजाय आप अपनी तैयारी करें।