फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Vadra: राम मंदिर के लिए दान देने पर रॉबर्ट वाड्रा ने रखी ये शर्त, जानिए पूरा मामला

Fri, 26 Feb 2021 09:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने शुक्रवार को राम मंदिर के लिए दान देने को लेकर बड़ा बयान दिया। रॉबर्ट वाड्रा ने जयपुर में इसे लेकर कहा कि जब यह दिखने लगेगा कि सबसे लिए समान रूप से चंदा एकत्रित किया जा रहा है, उस दिन मैं भी चंदा दूंगा।

विज्ञापन


राम मंदिर के लिए दान को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने अजीब शर्त रखते हुए कहा कि अगर मैंने पहले कभी चर्च, मस्जिद या गुरुद्वारे के लिए दान दिया होगा तो मैं राम मंदिर के लिए भी दान दूंगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैं दान तब दूंगा जब दिखेगा कि देश में समान तरीके से चंदा एकत्रित किया जा रहा है। 



बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा आज सुबह ही जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में दान जुटाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के कार्यकर्ता इस काम में खासे सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें