फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक कार में घुस गया रेगिस्तान का जहाज, मौके पर ही मौत

Mon, 14 Aug 2017 09:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाड़मेर के नजदीक हुआ हादसा
विज्ञापन
सड़क पर घूमते जानवर आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते रहते है। ऐसा ही कुछ बाड़मेर के बालोतरा में हुआ है। यहां एक उंट कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उंट गाड़ी के अंदर घुस गया।
विज्ञापन



इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि उंट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीन युवक कार से जोधपुर की ओर से आ रहे थे। रात्रि करीब 12.30 बजे बालोतरा के नजदीक एक उंट कार के सामने आ गया।


जिससे कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार उंट से टकरा गई। वहीं उंट उछलकर कार के अंदर घुस गया। कार में फंसे उंट को काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया।
विज्ञापन



वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें