फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में विभिन्न सड़क हादसों में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

Sun, 28 Feb 2021 01:09 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान धौलपुर, जालौर और दौसा जिलों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कार और ट्रक की टक्कर में कार चालक और दो बच्चों की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में धनौली के रहने वाले लोग कार में सवार होकर कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों की पहचान कार चालक देवेंद्र (27) उज्ज्वल (आठ) और वैष्णवी (नौ) के रूप में की गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में एक वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर होने से तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चार लोग सुंधमाता के दर्शन के बाद अपने गांव मांडवला जा रहे थे। मृतकों की पहचान जितेंद्र कुमार मेघवाल (30), मदन कुमार मेघवाल (21), और महेंद्र कुमार मेघवाल (22) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के भंडाना गांव में एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कैलाश चंद बैरवा (45), नवलकिशोर बैरवा (30), संजय कुमार बैरवा (25) के रूप में की गई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें