कोहरे का सितम अभी जारी है। इसके चलते हाईवे पर दृश्यता साफ नहीं होने के चलते आज भी कई वाहन टकरा गए। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।
हादसा आज सुबह सीकर जिले में हुआ। यहां सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी कड़ी में आज फतेहपुर शेखावाटी इलाके में कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन के करीब वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक ड्राइवर की मौत होने की सूचना है। साथ ही, दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा फतेहपुर इलाके में हरसावा गांव के पास हुआ। यहां पर राजस्थान रोडवेज की बस सामने से आ रहे एक ट्रोले से टकरा गई। इसी दोरान कोहरे के चलते पीछे से आ रहे कई वाहन यहां टकरा गए।
दूसरा हादसा कोतवाली तिराहे के पास हुआ। यहां ट्रक ने कोहरे के कारण दृश्यता साफ नहीं होने के चलते सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। वहीं, तीसरा हादसा नेशनल हाइवे 65 पर हुआ जहा ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।