फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल टैंकर ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत

Fri, 26 May 2017 01:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर-बालोतरा रोड धवा के पास शुक्रवार को पिकअप से दूध के ढोल उतार रहे महिला व पुरुष को एक तेल टैंकर ने कुचल डाला। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि धवा की रहने वाली 26 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी लक्ष्मण पटेल और बाड़मेर के कल्याणपुर डोली के रहने वाले 30 वर्षीय प्रेमप्रकाश पुत्र अर्जुनराम पटेल शुक्रवार सुबह दूध के ढोल से भरी पिकअप लेकर जोधपुर बालोतरा रोड पहुंचे। ये लोग धवा की सरहद में ही ढोल उतार रहे थे। तभी इसी रूट से आए एक तेल टैंकर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय दो बच्चियां सात साल की मंजू पुत्री लक्ष्मण पटेल और 16 साल की ममता पुत्री देवाराम विश्रोई भी पास में ही खड़ी थी, वे भी टैंकर की चपेट में आने से घायल हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर झंवर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मथुरादास माथुर अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें